कहाँ है Human Rights : नाइजीरियाई सैनिकों ने 1 हज़ार से अधिक निहत्थे शिया मुसलमानों को मौत के घाट उतार दिया
एक मानवाधिकार संगठन ने कहा है कि हाल ही में नाइजीरियाई सैनिकों द्वारा शिया मुसलमानों के नरसंहार के बाद उन्हें सामूहिक क़ब्रों में दफ़्नाए जाने के उसके पास पुख़्ता सुबूत हैं।
ब्रिटेन स्थित इस्लामी मानवाधिकार संगठन आईएचआरसी ने बुधवार को कहा है कि नाइजीरियाई सेना ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरू के घर पर चढ़ाई के दैरान मारे गए सैकड़ों लोगों को ख़ुफ़िया तरीक़े से सामूहिक क़ब्रों में दफ़्न कर दिया है।
आईएचआरसी की रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरियाई सैनिकों ने 1 हज़ार से अधिक निहत्थे शिया मुसलमानों को मौत के घाट उतार दिया है मानवाधिकार संगठन के प्रमुख मसूद शदजरह ने नाइजीरियाई सैनिकों द्वारा शिया मुसलमानों के योजनाबद्ध नरसंहार में 1,000 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की है।
शदजरह का कहना था कि एक हज़ार से अधिक निहत्थे निर्दोष लोगों को युजनाबद्ध तरीक़े से मार डाला गया। वास्तविकता यह है कि यह सब जो कुछ किया गया है, घोर अन्याय है।
उल्लेखनीय है कि 13 दिसम्बर को वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शेख़ इब्राहीम ज़कज़की की गिरफ़्तारी का विरोध करने वाले सैकड़ों शिया मुसलमानों की नाइजीरियाई सैनिकों ने बर्बरतापूर्ण हत्या कर दी। विरोध करने वाले निहत्थे लोगों की हत्या के बाद, सैनिकों ने शेख़ ज़कज़की को ऐसी स्थिति में गिरफ़्तार किया कि जब वह सैनिकों की फ़ायरिंग में 4 गोलियां लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
इससे एक दिन पहले भी सैनिकों ने धार्मिक समारोह में भाग ले रहे शिया मुसलमानों पर फ़ायरिंग करके 20 से अधिक लोगों को मार डाला था और सैकड़ों को घायल कर दिया था।
Comments
Post a Comment