सऊदी अरब के केंद्रीय बैंक ने एक नोट जारी किया है जिसको लेकर भारत ने आपत्ति जताई है। भारत का आरोप है कि सऊदी अरब के बैंक द्वारा जारी किए गए नोट में भारत की सीमाओं का ग़लत चित्रण किया गया है। भारत सरकार ने सऊदी अरब से इस ग़लती को सुधारने को कहा है। यह नोट जी-20 की बैठक को लेकर जारी किए गए हैं।